पंचकूला नगर निगम चुनाव: केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने डाला वोट

12/27/2020 1:52:12 PM

पंचकूला (उमंग): पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। अभी तक तक 18.3 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने भी मतदान किया। 

एमडीसी सेक्टर 4 में वार्ड नंबर 2 में रतनलाल कटारिया मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार व प्रदेश में मनोहर सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उनका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ नगर निगम को भी पहुंचा है। नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत के बाद पंचकूला की तस्वीर तकदीर बदलने का काम करेंगे।

vinod kumar