केंद्रीय मंत्री ने किया हथिनी कुंड बैराज का दौरा, यमुना नदी में गंदा पानी न फैंकने के दिए आदेश

7/2/2020 1:24:57 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया ने आज यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज एवं यमुना के विभिन्न इलाकों का दौरा किया जहां नालों का गंदा पानी सीधा यमुना व पश्चिम यमुना नहर में गिराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस पर शीघ्र रोक लगाने के आदेश दिए।

यमुनानगर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया ने यमुनानगर के यमुना के साथ लगते इलाकों का दौरा किया। उन्होंने देखा कि किस तरह गंदा पानी सीधा यमुना व पश्चिमी यमुना नहर में गिराया जा रहा है। मंत्री के साथ निदेशक नमामि गंगे प्रोजैक्ट, केन्द्रीय जल आयोग,  एम. एल. राणा, मुख्य अभियन्ता, सिंचाई व जल संसाधन विभाग, हरियाणा, हरिदेव कम्बोज़, कार्यकारी अभियन्ता, यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार भी मौजूद थे ।

इस दौरान रतनलाल कटारिया ने कहा कि हथनी कुंड बैराज एवं एसटीपी को देख रहे हैं कि गंदा पानी सीधा यमुना में आ जा रहा है, इसे रोकने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि यमुना के घाट पर छठ पूजा अच्छे तरीके से हो इसके लिए यमुना घाट तैयार किए जाने की योजना है। कटारिया ने कहा कि जैसे गंगा को शुद्ध करने का कार्यक्रम चल रहा है जहां 20 लाख लोग प्रतिदिन गंगा में स्नान करते हैं, गंगा एक बार साफ नजर आती है लेकिन यह कार्रवाई लगातार होती रहनी चाहिए।



इसी तरह यमुना की भी छुट्टी होनी चाहिए और यह कार्य लगातार होते रहना चाहिए।  वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना लगातार दूषित होती जा रही है इलाके का कूड़ा करकट व गोबर यमुना में गिराया जा रहा है इसे शुद्ध करने के लिए बड़े स्तर पर उपाय किए जाने चाहिए।  केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की यह भी योजना है कि देश की सभी नदियों को एक ही आ जाए ताकि किसी राज्य में बहुत अधिक बार और दूसरे राज्यों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो उन्होंने कहा कि अटल सरकार की इस योजना को आगे बढ़ा कर इस पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Isha