शुगर मिल के इंस्पेक्टर की अनोखी रिटायरमेंट, किसानों ने दिया ये खास तोहफा

2/4/2020 3:10:30 PM

सोनीपत(अनिल राठी)- शुगर मिल के इंस्पेक्टर की रिटायरमेंट अनोखी देखने को मिली है। सोनीपत के बड़ौली गांव के महाबीर सिंह आंतिल की विदाई पार्टी पर क्षेत्र के किसानों ने उन्हें 15 लाख की करेटा कार, ढ़ाई लाख की कीमत की बुलेट बाइक व 10 लाख रुपए की मालाओं से स्वागत किया है। क्षेत्र के विधायक मोहनलाल बड़ौली ने खुद उन्हें अपनी कार से घर तक लेकर आए।

महाबीर सिंह आंतिल 35 साल की सर्विस पूरी कर रिटायर हुए हैं। बड़ौली गांव निवासी महाबीर सिंह आंतिल शुगर मिल में सुपरवाइजर नियुक्त हुए थे। अब वे इंस्पेक्टर के पद पर थे। उन्होंने अपनी सेवाकाल में किसानों के लिए बहुत काम किया था। उनकी पहचान इमानदार कर्मचारी के रूप में होती थी। इसलिए उनकी रिटायरमेंट को किसानों ने यादगार बना दिया। किसानों ने चंदा एकत्रित कर इंस्पेक्टर महाबीर सिंह आंतिल को 15 लाख रुपए की करेटा कार, ढाई लाख रुपए की 500 सीसी की बुलेट बाइक व 10 लाख रुपए की नोटों की मालाएं पहनाई। उन्हें भाईचारे का प्रतीक हुक्का भी भेंट किया गया।

 
शुगर मिल के इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों का लिए बहुत भलाई के काम किए हैं। उसी से खुश होकर किसानों ने एक क्रेटा कार एक बुलेट और 10 लाख रुपए सम्मान पूर्वक सम्मानित किया है। वह अपने पद पर रहते हुए ईमानदारी से काम कर रहे थे और किसान इसी कारणों से खुश थे। बहरहाल इस रिटायरमेंट से एक बात तो साफ है कि जहां किसान सरकारी अधिकारियों को कोसते हैं। वहीं अगर कोई अधिकारी उनके लिए ईमानदारी से काम करता है तो उसके लिए वह बहुत कुछ भी कर सकते हैं।

Isha