शिक्षा विभाग के माध्यम से चलाई गई अनोखी योजना, अब गणित में भी बढे़गी विद्यार्थियों की रुचि

1/15/2020 2:27:18 PM

कुरुक्षेत्र (खुंगर) : हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर राज्य के शिक्षा विभाग के पिछले काफी समय से प्रयास जारी हैं। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए गणित विषय को रुचिकर बनाने व विद्यार्थियों को सरल तरीके से गणित को समझाने के लिए विशेष प्रकार की गणित लैब किट सभी स्कूलों में दी जा रही हैं।

सरकार की शिक्षा विभाग के माध्यम से योजना है कि विद्यार्थियों को गणित में भी प्रैक्टिकल करवाए जाएं। योजना से अध्यापकों द्वारा गणित के फार्मूले याद करवाने की बजाय उन्हें समझाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री के अनुसार लैब किट में मौजूद सामान से गणित के सवालों की संकल्पना आसानी से समझ में आ जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर के स्कूलों में 5459 गणित लैब किट भिजवाई जानी है, जिसमें जिला के 5 ब्लॉकों के 73 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों तथा 43 हाई स्कूलों में भी गणित लैब किट उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

 

Isha