हड्डियां जोड़ने के माहिर हकीम के घर पर तोड़-फोड़, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार(VIDEO)

3/1/2020 2:53:09 PM

सिरसा(सतनाम)- सिरसा के एक हड्डियों जोड़ने के माहिर हकीम के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा देर शाम पत्थर बाजी व तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमे 6 से 7 हमलावर तेजधार हथियारों से गेट तोड़ने की कोशिश करते व घर पर पत्थरों से हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस मामले में कार्यवाही करते हुए आज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. जगदीश काजला ने हमलावरों ने डॉक्टर के घर गलती से हमला कर दिया। जबकि उन्हें पड़ोस के एक माकन में आये हुए एक युवक से पुरानी रंजिश का बदला लेना था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पकडे गए आरोपियों में 5 सिरसा के जबकि एक आरोपी फतेहाबाद का रहने वाला है | 


जानकारी के अनुसार हकीम हलीम अख्तर मलिक ने बताया कि वो नमाज पढ़ने के लिए घर से निकल गए थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। कुछ देर बाद ही कुछ अज्ञात लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए उसे गालियां देते हुए उनके घर पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और साथ ही उनके घर पर पथराव करते हुए बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल भी तोड़ दी।


इतना ही नहीं हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी हकीम की बुलेट मोटर साइकिल में भी तोड़ दी है। बताया जा रहा है कि हमलावरो ने  हाथ मे झंडा पकड़ा हुआ था और वे जय श्री राम के नारे लगाते हुए इस सारी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मोके पर पहुंच कर मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई थी जिसमें कामयाबी हासिल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

Isha