दहशत फैलाने के लिए घर में किया हवाई फायर

5/1/2023 5:31:31 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर एरिया में अज्ञात द्वारा दहशत फैलाने के लिए घर में हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। घर में सप्ताह में दो बार हवाई फायर किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में सकतपुर निवासी रहीमुदीन ने कहा कि उसकी वैल्डिंग करने की दुकान है। वह गांव से बाहर बने घर में परिवार सहित रहता है। घर के चारों तरफ खेत हैं। सोमवार की देर सांय करीब 7 बजे घर के दक्षिण दिशा की ओर से एक फायर किया गया। जिसकी गोली उनके शीशा तोडक़र घर में लकड़ी की अल्मारी में जा लगी। इस घटना में उसकी बच्ची बाल-बाल बची। आरोप है कि ऐसा ही वाक्या 28 अप्रैल की सांय को भी हुआ था। दक्षिण दिशा की तरफ से गोली उनके घर के सीसा को तोडक़र दीवार से जा लगी थी। गनीमत रही कि गोली किसी को भी नहीं लगी। लेकिन इस घटना से रहीमुदीन का परिवार दहशत और सदमे में है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi