अज्ञात लोगों ने रिटायर्ड फौजी के सिर में गोली मारकर की हत्या, मौके से फरार हुए आरोपी

8/21/2021 9:44:48 AM

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में भिवानी रोड पर स्थित राम सिंह कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी की अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय यह घटना घटी उस समय ऋतुराज अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक रिटायर्ड फौजी की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार भिवानी रोड पर रामसिंह कॉलोनी निवासी 35 वर्षिय ऋतुराज यादव रितिक करियाणा स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। देर शाम को वह दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय वहां पर अज्ञात युवक आए और उन पर गोली चला दी। जिसके बाद वह फरार हो गए। गोली चलने के शोर पर आस पास के लोग वहां पहुंचे तो उन्हें घायल अवस्था में देखा। उन्हें उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हिसार रेफऱ किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

वहां घटना के बाद पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची। वहां से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऋतुराज रिटायरमेंट के बाद वह जींद पुलिस में एसपीओ के पद पर भी तैनात हुए थे। कुछ दिन के बाद उन्होंने यह पद छोड दिया था। वह अब करियाना स्टोर की दुकान चलाते थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana