अज्ञात बदमाश ने घर में खड़ी कार में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1/25/2021 11:29:58 AM

करनाल : विकास नगर स्थित घर के बाहर खड़ी एक कार में कुछ अज्ञात बदमाश गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी सुल्तान सिंह ने बताया कि उसका बेटा रात को करीब 9 बजे गाड़ी खड़ी कर घर में आया था। रात करीब 12 बजे उसे गोली चलने की आवाज आई। सुबह बाहर निकल कर देखा तो पाया कि कार के अगले शीशे में छेद बना हुआ था और गोली का खोल कार के अंदर पड़ा था।

मामले को शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफ.एस.एल. टीम ने मौके से साक्ष्य लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहां इस मामले में कार मालिक का कहना है कि उसका एक व्यक्ति के साथ झगड़ा चल रहा है। उन्हें शक है कि यह हमला उनके द्वारा की किया गया ई । पुलिस मामले की जांच कर रही है।  सैक्टर-32 थाना प्रभारी कंयर सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एफ.एस.एल. टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य ले लिए गए है। जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Manisha rana