तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार करते 2 लड़कियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

3/24/2020 12:30:30 PM

गोहाना (सुनील)- गोहाना में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोहाना महम रोड पर गांव कथूरा के पास सड़क पर कर रही दो छोटी बच्चियों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस दौरान  दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।  घटना की सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुच कर दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक हस्पताल में भिजवा दिया।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी ने बताया कथूरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने दो लड़कियों को टक्कर मार दी जिस में दोनो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो लड़किया गांव के पास ईट भट्टे पर रहती थी इनके परिवार वाले बिहार के रहने वाले है और मजदूरी करने का काम करते है। बच्चियों  की उम्र 10  से 11 साल की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है ।

Isha