राइस मिल से घर लौट रहे व्यक्ति पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

4/14/2022 12:23:09 PM

इस्माईलाबाद : राइस मिल से घर लौट रहे व्यक्ति पर अज्ञात युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जबकि हमलावर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने राइस मिलर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह जीएस फूड राइस मिल में हिस्सेदार है। वह राइस मिल से घर वापस आ रहा था। पीछे से बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला किया। घायल अवस्था में उसे पिहोवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana