बैंक में डकैती का असफल प्रयास, खिड़की तोड़कर पैसा लूटने की की गई कोशिश

11/14/2021 11:53:58 AM

रोहतक(दीपक): जिले के दतौड़ गांव में पीएनबी बैंक की शाखा को लूटने का एक असफल प्रयास किया गया। बैंक की खिड़की को तोड़कर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है।   समय रहते पता चलने के बाद बैंक लूटने से बच गया। फिलहाल सांपला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जब जांच की गई तो पता चला कि यह एक असफल प्रयास था। बैंक के अंदर का कैश और कागजात सब बिल्कुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 2 दिन की छुट्टी होने के चलते शायद इस लूट का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Content Writer

Isha