UP की तरह हरियाणा में भी बंद हों बूचड़खाने: देवा ठाकुर

3/30/2017 3:22:20 PM

करनाल (शैली):उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व की सरकार बनते ही हिन्दू रक्षा के कार्यों को बढ़ावा यू.पी. के सी.एम योगी आदित्य नाथ द्वारा दिया जा रहा है। इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने हिन्दुत्व को भुलाकर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का ही काम किया था। उक्त कथन देवा इंडिया फाऊंडशेन की चेयरपर्सन साध्वी देवा ठाकुर ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कहे। 

साध्वी ने कहा कि भाजपा अब यू.पी. की तर्ज पर हरियाणा में भी चल रहे बूचड़खानों को बंद करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गौ रक्षक दल बूचड़खानों को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि देवा इंडिया फाऊंडेशन पिछले कई वर्षों से गौ रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में रैली प्रदर्शन करके सरकार से गौरक्षा की मांग कर चुका है।