पहले पिता को खाना देकर काम पर भेजा, फिर कमरे में जाकर उठाया खौफनाक कदम.. खिड़की पर खड़ी चिल्लाती रही मां

2/20/2024 2:52:24 PM

पानीपत(सचिन): शहर की जोगिंद्र कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। युवती ने सुबह अपने पिता को खाना बनाकर दिया। पिता के काम पर जाने के बाद मां संग काम करने लगी। लेकिन, इसी बीच वह दौड़ती हुई कमरे में गई।

मां भी पीछे-पीछे गई, लेकिन युवती ने खुद कमरे के दरवाजे को भीतर से बंद कर ताला लगा लिया। मां ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्लेंडर से गेट को काटा गया। इसके बाद युवती को फंदे से नीचे उतारकर तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए रवि ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले के गांव कोख कइया सिंदौली का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से पानीपत में रहता है। वह दो बच्चों का पिता है। जिसमें एक बेटा गौरव है व बड़ी बेटी सलोनी (19 साल) की थी। जोकि 10वीं पास थी। मंगलवार सुबह 8 बजे घर के सभी लोगों ने नाश्ता किया। इसके बाद बेटी ने उसे लंच बॉक्स दिया और काम पर भेज दिया। भाई भी काम पर चला गया था। करीब 9 बजे ही घर से फोन आ गया कि सलोनी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

Content Writer

Isha