8 माह तक नाबालिगा से करता रहा दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती

3/26/2018 12:04:57 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): शिवनगर की नाबालिग लड़की ने एक युवक पर उसके साथ पिछले 8 महीने से जबरदस्ती दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपी फरार है। नाबालिग ने बताया कि वह मॉडल-टाऊन के कई घरों में घरेलू कार्य करती है। इस दौरान मॉडल टाऊन के प्रयाग ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया। जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करने लगा और मामले के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 

डर के कारण वह चुप रहने लगी। इस दौरान एक दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो वह 3 माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित प्रयाग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी प्रयाग को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Punjab Kesari