सफाई हड़ताल के बीच हरियाणा में बवाल, कर्मचारियों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, कई हिरासत में...
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 02:58 PM (IST)
हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पिछले करीब 27 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आज सिविल लाइन थाना में सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई।
बता दें कि जब पुलिस टीम कचरा उठाने वाली गाड़ियों को सुरक्षा (एस्कॉर्ट) देकर ले जा रही थी, तो प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान लगभग सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। हिसार सिविल लाइन थाना से 3 बसों को भर कर कर्मचारियों को ले जाया गया।

खबर अपडेट की जा रही है...
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)