पुलिस हिरासत में रहने के बाद युवक की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने शव बाहर रखकर किया भारी हंगामा
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 02:40 PM (IST)
हिसार : जिले के बरवाला क्षेत्र स्थित गांव खरकड़ा में 40 वर्षीय बिंटू की थाने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। मौत के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों ने बरवाला थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों के अनुसार, गांव में चल रहे एक पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को बिंटू समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि सभी को पूरे दिन थाने में बैठाए रखा गया। इस दौरान बिंटू की शुक्रवार देर शाम घर लौटने के बाद बिंटू की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। रविवार सुबह परिजन शव लेकर बरवाला थाने पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सख्ती और मानसिक दबाव के कारण बिंटू की जान गई है। उन्होंने कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच करे जाने की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव को ले गए और अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बरवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान किसी प्रकार का प्रताड़ित नहीं किया गया। बिंटू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पूरा परिवार गहरे सदमे में है।