अमेरिका के अप्रवासी भारतीय जोशी दिल्ली में होंगे सम्मानित

3/14/2018 9:43:59 AM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से करीब 18 वर्ष पूर्व अमेरिका की धरती पर गए अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेन्द्र जोशी को अमेरिका में टॉप 10 की ख्याति हासिल करने तथा अमरीका में व्यवसाय में बुलंदियां हासिल करने के लिए दिल्ली में 21वें राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह 2018 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। 

वाशिंगटन में हरियाणा की प्रवासी भारतीय संस्था के व्यवस्थापक डा. सुरेश गुप्ता तथा संयोजक जसबीर सैनी ने भेजे संदेश में बताया कि नरेन्द्र जोशी को व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए दिल्ली के अशोका होटल में 21 मई को सम्मानित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह की एसोसिएट संयोजक जानवी शर्मा ने अमरीका में नरेन्द्र जोशी को मेल के माध्यम से भेजे संदेश और निमंत्रण पत्र में कहा है कि अमरीका में रहते हुए भी अपने देश के विकास के लिए मूल्यवान और उल्लेखनीय योगदान, उपलब्धियों और देशभक्ति के लिए इस सम्मान का निर्णय लिया है। 

डा. गुप्ता और सैनी ने बताया कि जोशी को भेजे पत्र में बताया गया कि यह सबसे महत्वपूर्ण है कि संस्था भारत में उन सभी लोगों का सम्मान करती है जिन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से और देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है। ऐसे लोगों के राष्ट्र की प्रगति के लिए योगदान के लिए पूरे भारतवर्ष को गर्व महसूस होता है। 

जोशी को गुलशन मेहरा, राज कुमार मदान बिल्ला, राम नारायण मदान, सुरेश राजपूत, विजय कुमार, श्याम सुंदर जोशी, मृदुला जोशी, प्रकाश जोशी, विजय कुमार, प्रवीण ठकराल, पंकज ठकराल, सुरेश जोशी, विजय कुमार, असीम मदान, सुल्तान सिंह, प्रवीण कोचर, सीमा शर्मा, रवि बजाज, सोनिया बजाज, रोहित गुप्ता, लक्ष्मी चंद जोशी, कविता गेरा, कपिल शर्मा, राकेश गोयल, नरेंद्र शर्मा, रीटा शर्मा, रिंकू ठकराल, सुषमा शर्मा, आर.एस. राठी, डा. दीपक राठी, विनोद भारद्वाज इत्यादि ने शुभकामनाएं दीं।