अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से करता था दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

4/2/2023 10:30:58 PM

गन्नौर(कपिल): गन्नौर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से अश्लील फोटो दिखाकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर मामला दर्ज किया है। वह उसके साथ कई धमकी देकर वारदात को अंजाम देता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल मामले दी गहनता से जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी मनोज का अक्सर उसके घर आना-जाना था। इस दौरान नहाते उसका अश्लील फोटो खींच ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खींची हुई फोटो के सहारे कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह जब इस बात का विरोध करती थी तो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देता था। महिला आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर उसके खिलाफ पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देखने वाली बात होगी कि उसकी कब तक गिरफ्तारी होती है।

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma