ऊषा हत्याकांड : पति के खुलासे मामले में आया नया मोड़, जीजा व अन्य पर लगाया हत्या का आरोप

10/17/2020 11:44:29 AM

रेवाड़ी : एक सप्ताब पहले गांव लूखी में हुई 40 वर्षीय महिला ऊषा की हत्या को लेकर अब उसके पति सतीश कुमार ने पुलिस के समक्ष महत्तवपूर्ण खुलासे किए है। ऊषा के ही चचेरे भाई अर्जुन पर हत्या का मुकद्मा दर्ज कराने वाले ऊषा के जीजा पर ही उसने वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को  यह भी बताया कि उसका और ऊषा का तलाक ही नहीं हुआ था। कोर्ट के जरिए वह ऊषा को गुजारा भत्ता व किराए का खर्च  दे रहा था। कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच समझौता भी होना था। इससे पहले ही ऊषा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 सितंबर को अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। 

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खटोटी कलां निवासी सतीश कुमार ने कलां निवासी सतीश कुमार ने कोसली थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा  है कि उसकी शादी वर्ष 1994 में ऊषा  के साथ हुई थी। 1999 में आपसी  वैचारिक मतभेद के बाद दोनों अलग-अलग रहने लग गए थे। ऊषा तभी से अपने मायके लूखी में रह रही थी। ऊषा की दो बहनें भी है। कुछ साल पहले   उसके माता-पिता की मौत  हो गई थी। जिसके बाद से ऊषा अपने पिता की जायदाद को संभाल रही थी।

सतीश के अनुसार वह ऊषा से अलग होने के बाद से ही उसे कोर्ट के आदेश पर गुजारा भत्ता और रहने के लिए मकान का किराया देता रहा था। ऊषा और उसके बीच 14 अक्तूबर को सिविल कोर्ट में समझौता भी होना था। इसी बात की जानकारी मिलने के बाद आरपियों ने जमीन हड़पने के लिए ऊषा की हत्या कर दी। उसका आरोप है कि ऊषा के चाचा के पारिवार के लोगों के साथ मिलकर राजस्थान के कायसा निवासी जीजा कृष्ण कुमार ने ही हत्या कराई है। गौरतलब है कि 10 अक्तूबर की शाम को ऊषा का शव खेत में मिला था। 

कोसली के थाना प्रभारी शिवचरण ने कहा कि सतीश ने हमें शिकायत दी है। उसमें कुछ अन्य लोगों पर  हत्या का आरोप लगाया गया है। उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Manisha rana