आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराई गाड़ी, चालक की मौत 5 अध्यापिकाएं घायल

4/15/2021 11:56:38 PM

अंबाला (अमन कपूर): अम्बाला के केसरी गांव के राजकीय स्कूल से कुछ अध्यापिकाएं इको गाड़ी से वापिस अम्बाला आ रही थी। रास्ते में अम्बाला-दिल्ली मार्ग पर शाहपुर के पास गाड़ी आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी के चालक की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार सात अध्यापिकाओ में से पांच अध्यापिकाएं घायल हो गईं। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अम्बाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam