वर्षा खनगंवाल ने अमित अग्रवाल को भेंट की अपनी लिखी किताब "इन द नेम ऑफ लव एंड गॉड"

12/27/2021 10:42:35 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा जनसंपर्क एवम भाषा विभाग की अत्तिरिक्त निदेशक वर्षा खनगंवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवम भाषा विभाग के महानिदेशक डॉक्टर अमित अग्रवाल सूचना,को अपनी पुस्तक"इन द नेम ऑफ लव एन्ड गॉड"भेंट की। वर्षा खनगंवाल हरियाणा सरकार में सिविल सर्वेंट है तथा इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की। 

उल्लेखनीय है कि एमए में गोल्ड मेडल प्राप्त किया क्योंकि एमए में यह प्रथम स्थान पर आई थी। वर्षा खनगंवाल ने 2004 में हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी, जिसमें यह पुणे टॉप पर आई। अपने सरकारी सेवा काल के दौरान उनकी क्षमताओं व योग्यताओं को देखते हुए इन्हें शिक्षा कृषि समाज कल्याण पर्यटन व लोक संपर्क विभाग में हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक पदों पर रखा। इनके पति भी एचसीएस अधिकारी हैं। इनके दो बच्चे हैं तथा यह पंचकूला में रहती है।

'इन द नेम ऑफ लव एंड गॉड' में जीवन, प्रेम, मृत्यु, मित्रता और आध्यात्मिकता के इर्द-गिर्द केंद्रित कविताओं का संग्रह है जो जीवन के प्रति एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। इस दृष्टिकोण को कभी-कभी विद्रोह के रूप में भी देखा जाता है। इन कविताओं के मूल में सर्वशक्तिमान ईश्वर में विश्वास, सच्चे आत्म, मानवीय मूल्यों और मनुष्य की अथक भावना की निरंतर खोज है। कविताओं में प्रकृति और उसके तत्व गहरे प्रेम और लालसा की भावनाओं के रूपक हैं। 

लेखिका वर्षा खंगवाल हरियाणा सरकार में कार्यरत एक वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी हैं। वे पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इतिहास में स्नातकोत्तर हैं और उन्हें एमए में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2004 में उनका चयन हरियाणा सिविल सेवा में हुआ और उन्होंने अपने बैच में टॉप किया। उन्होंने सरकारी सेवा में हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन में शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पर्यटन व सूचना और जनसंपर्क विभाग में अहम पद संभाले हैं। वर्षा खंगवाल अंग्रेजी और हिंदी भाषा में समान दक्षता रखती हैं और दोनों ही भाषाओं में लिखती हैं।

Content Writer

Shivam