10 वर्षीय मासूम को वाहन ने कुचला, मौत

2/27/2023 6:22:03 PM

गन्नौर (कपिल सांडिल्य) : शहर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास घर का सामान लेकर जा रहे 10 वर्षीय बच्चे को वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करने वाले ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह फैक्टरी में ही परिवार सहित रहते हैं।  रविवार को वो अपने बेटे सत्यम के साथ बड़ी गांव में सामान लेने गए थे। सामान लेकर वह वापस घर आ रहे थे। जब बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 के पास आए तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके बेटे सत्यम को मार दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्प्ताल भिजवा दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Gourav Chouhan