हरियाणा: कच्चे कर्मचारियों के लिए ''पक्की'' खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

7/22/2019 7:45:13 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में स्वीकृत पदों पर काम करे कच्चे कर्चमचारियों को पक्के कर्मचारियों के समान मूल वेतन देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्हें हर 6 महीने बाद महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में सभी महकमों, बोर्ड निगमों, स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालयों और सरकारी कंपनियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

बता दें कि हरियाणा में करीब 60 हजार कच्चे कर्मचारी हैं, जिनकी नियुक्ति स्वीकृत पदों को लेकर विज्ञापन प्रक्रिया के तहत हुई है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से ऐसे कच्चे कर्मचारियों का रिकॉर्ड तलब किया गया है, जिन्हें समान काम के आधार पर समान वेतन मिलता है। इसके साथ ही बाकि के कार्मचारियों को भी इसके दायरे में लाने के निर्देश दिए गए हैं। आउटसोर्सिंग-2 के तहत लगे कर्माचारियों के भी इसका बड़ा फायदा होगा।

Shivam