दिग्विजय चौटाला की शादी के कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज नेता, दादा व चाचा नहीं हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 04:38 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी के कार्यक्रम चल रहे है। आज सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, बाबा रामदेव, श्रम मंत्री अनूप धानक सहित अनेक दिग्गजों ने शिरकत की। सभी दिग्गजों ने दिग्विजय चौटाला और उसके परिवार को बधाई दी। 

PunjabKesari

दादा ओपी चौटाला व चाचा अभय नहीं हुए शामिल


बता दें कि दिग्विजय चौटाला की पंजाब के अमृतसर निवासी लगन रंधावा के साथ 15 मार्च को शादी तय हुई है। आज भी सिरसा में प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि दिग्विजय के दादा हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और चाचा अभय चौटाला इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कयास लगाए जा रहे थे कि कार्यक्रम में दादा ओम प्रकाश चौटाला पहुंचेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 13 मार्च को दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की रिंग सेरेमनी है और उसके बाद 15 मार्च को दिग्विजय चौटाला की शादी है। शादी को लेकर दिग्विजय चौटाला के परिवार के लोगों ने केंद्रीय और हरियाणा सहित दूसरे राज्यों से कई मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। कई बॉलीवुड स्टार को भी शादी समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। 

PunjabKesari


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static