फरीदाबाद में फिर वायरल हुआ महिला से मारपीट का वीडियो

5/29/2019 12:44:57 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): लगातार हो रहे महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। वहीं फरीदाबाद  में तीसरे दिन फिर एक महिला के साथ मारपीट का दूसरा वीडियो वायरल हुआ है। जहां पति ,सास,ससुर,और देवर ने महिला के साथ मारपीट की। बता दें दो महीने पहले ही शादी हुई थी। अभी बिते दो दिन पहले  ही फरीदाबाद से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला को बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था।

जिसपर कार्रवाही करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना से जुड़े सभी पाँच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन फरीदाबाद में लगातार तीसरे  दिन फिर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद की ग्रीन कॉलोनी का है जहाँ एक दो महीने पहले की नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने उसी के घर पर आकर जमकर पीटा। जिसकी पड़ोसियों ने वीडियो बना ली जो अब फरीदाबाद में खूब वायरल हो रही है।

महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज की माँग कर रहे है और दहेज देने से मना करने पर उससे जबरन तलाक के कागजों पर साईन करवा रहे थे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत डीसीपी NIT से की है, लेकिन उसे न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे दो साल पहले अपने प्रेम जाल में फसाया था और उसे शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में दबाव बनाने पर उसने बिना दहेज के शादी करने की बात कह कर शादी कर ली। लेकिन दो महीने बाद ही उसके पति पंकज ने दहेज में अपनी सास के निकले सरकारी मकान की माँग करते हुए अच्छा दान दहेज और एक बाइक की मांग की।

वहीं पीड़िता ने ऐसा करने से मना कर दिया तब उसके पति पंकज उसकी सास,ससुर,और देवर ने उसके मायके पहुँच कर उससे जबरन तलाक के कागजों पर साइन करने का दबाव बनाया और जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। देखना यह होगा मामला यहीं शांत होगा या फिर प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई करेगी।

kamal