कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री व महिला अधिवक्ता का अवैध पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ वायरल

9/25/2022 12:43:29 AM

पलवल(दिनेश): कांग्रेस  की पूर्व महिला नेत्री व एक महिला अधिवक्ता को सरेआम अवैध हथियार लहराकर हवाई फायरिंग कर रही थी। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद  साइबर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

बता दें कि साइबर सेल के थाना प्रभारी विनोद कुमार 16 सितंबर सोशल मीडिया को मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक वीडियो मिला। जिसमें दो महिलाएं पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रही थी। वीडियो में पंजाबी गाने भी बज रहे थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा प्रयोग किए गए हथियारों की रिपोर्ट पुलिस लाईन से मिल गई है।

प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई तो महिलाओं की पहचान पलवल के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली चंचल उर्फ दिशा गौतम कांग्रेस पार्टी की पूर्व महिला नेत्री और दूसरी महिला की पहचान वार्ड नंबर 26 की रहने वाली पूनम राव अधिवक्ता के तौर पर हुई।  

शहर के थाना प्रभारी रेणुदेवी का कहना है कि इस मामले की जांच उन्हें सौपी गई और मामले की गहनता जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अभी तक किसी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan