दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर फिर फंसा युवक

10/4/2018 1:47:19 PM

भिवानी(मोटू): तोशाम निवासी सोमबीर ने बागनवाला की एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे 30 मई को दुष्कर्म कर दिया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उस समय आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मगर शिकायत के कुछ दिन बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो पुलिस को भी वह केस खारिज करना पड़ा। अब उसी युवक ने उक्त युवती से किए दुष्कर्म की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

जानकारी मिलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दोबारा केस दर्ज करवाया है। युवती की शिकायत के अनुसार 30 मई को वह किसी काम के चलते तोशाम आई थी। उसी दौरान उसे तोशाम में सोमबीर मिल गया। उसने उसे पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और बाद में उससे दुष्कर्म कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मगर बाद में दोनों पक्षों ने तोशाम थाने में इस मामले में हल्फनामे देकर उस केस को खारिज करवा लिया। उसी मामले में उक्त युवती ने मंगलवार को महिला थाने में एक शिकायत दी।

 उसने बताया कि सोमबीर ने 30 मई को उसो दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। अब सोमबीर ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस कारण उसकी समाज में बेइज्जती हो रही है और वह अपने घर से बाहर निकलने लायक भी नहीं रही। उसकी इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी जांच का जिम्मा खुद महिला थाना प्रभारी डाक्टर नन्ही देवी ने अपने हाथों में लिया है। 

Deepak Paul