सरकारी अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

1/14/2021 6:36:25 PM

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): फरीदाबाद में सिविल अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर नवदीप सिंघल निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से गई एक मरीज की जान जाने के मामले में मध्यस्था कर रहा था। दरअसल, पीड़ित युवक की मां की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इस पर युवक ने सीएम विंडो पर निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत लगाई थी। 

इस मामले में नवदीप सिंघल जांच बोर्ड का सदस्य था, वह निजी अस्पताल के डॉक्टर के कहने पर पीड़ित युवक को शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे 5 लाख रुपय का ऑफर दे रहा था। जिसके बाद अब विजिलेंस ने डॉक्टर नवदीप को 5 लाख रूपए पीड़ित को देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

vinod kumar