विजिलेंस विभाग के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 200 करोड़ के घोटाले में चीफ इंजीनियर व जे ई गिरफ्तार

6/24/2022 4:22:03 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले में विजिलेंस विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने घोटाले के मुख्य आरोपी चीफ इंजीनियर रमन शर्मा और जे ई दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि पिछले डेढ़ साल से इस पूरे मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश के बाद विजिलेंस विभाग जांच कर रही है। इस पूरे मामले में एसआईटी गठित की गई थी। हरियाणा विधानसभा में इस मामले को उठाने वाले कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने इस मामले में लिप्त अन्य भ्रष्टाचारी अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी सतवीर ठेकेदार और एक अन्य चीफ इंजीनियर डी आर भास्कर को विजिलेंस विभाग की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पहले विजीलेंस ने नगर निगम फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के दो मामले दर्ज किए थे जिसमे चीफ इंजीनियर रमन शर्मा और जे ई दीपक ने अग्रिम जमानत ले ली थी। अब विजिलेंस ने तीसरा मुकदमा दर्ज कर आरोपी चीफ इंजीनियर रमन शर्मा और जे ई दीपक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ सालों से फरीदाबाद के नगर निगम घोटाला सुर्खियों में रहा था, क्योंकि सतबीर ठेकेदार ने बिना कोई काम किए लगभग 200 करोड़ के आसपास की पेमेंट नगर निगम से ली थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana