रिश्वत मामले में विजीलेंस नगर निगम के EO व एक्स.ई.एन. को देगा नोटिस

12/15/2020 11:46:41 AM

यमुनानगर: रिश्वत के आरोप में घिरे नगर निगम के सी.एस.आई अनिल नैन का रिमांड सोमवार पूरा हो गया। विजीलेंस के डी.एस.पी. ओम प्रकाश, एस.एच.ओ. जय प्रकाश आर्य व उनकी टीम ने सी.एस.आई. को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने नामजद को करनाल जेल भेज दिया। हालांकि कोर्ट में पेश करने से पहले टीम ने सी.एस.आई. का मेडिकल व कोविड टेस्ट करवाया। कोविड रिपोर्ट नैगटिव निकली। नियमानुसार जो भी नामजद कोर्ट में पेश होगा उसका कोविड टेस्ट करनाल जेल में होगा। करीब 1 सप्ताह में रिपोर्ट आएगी। उसके बाद नामजद को संबंधित जेल में भेज दिया जाएगा। उधर एस.एच.ओ. जयपाल आर्य ने बताया कि 2 दिन की रिमांड अवधि में कोई रिकवरी नहीं हो पाई। जहां जहां ठिकाने बताए थे स्टाफ उसे लेकर गया।

बता दें कि शुक्रवार रात नगर निगम के सफाई ठेकेदार जिंदल कुमार वासी हमीदा की शिकायत पर विजीलेंस ने कार्रवाई की थी। वहीं जिंदल ने नगर निगम के ई.ओ. अरुण कुमार व एक्स्.ई.एन. विकास बालियान पर भी सांठ गांठ के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में विजीलेंस दोनों अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगा। एस.एच.ओ. ने कहा कि निष्पक्ष जांच होगी। जांच करेंगे कि इस खेल में और कौन कौन शामिल है।

भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं होगा। कोई भी उनसे मिलकर भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है उस पर कार्रवाई होगी। उधर ई.ओ. व एक्स.ई.एन. ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि सब कुछ करीब 12 दिन पहले हुआ। वे अपनी कार्रवाई करते कमिश्नर को भेज चुके हैं, ऐसे में उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। जांच एजेंसी को सहयोग करेंगे

Isha