करनाल में किया गया विजिलेंस थाने का उद्घाटन, DSP श्यामलाल संभालेंगे कार्यभार

1/4/2018 5:25:24 PM

करनाल(ब्यूरो): सीएम सिटी करनाल में आज विजिलेंस थाना खोला गया। इसमें जींद अौर पानीपत जिलों को भी शामिल किया गया है। विजिलेंस के डीजी पीआर देव द्वारा आज इस थाने का उद्घाटन किया गया। पहले प्रदेश में पांच थाने खोले गए थे। अब  दो थाने करनाल और फरीदाबाद में खोलकर इनकी संख्या सात कर दी गई है। करनाल थाने में एसपी का अतिरिक्त कार्यभार डीएसपी श्यामलाल शर्मा को दिया गया है।