खाकी हुई दागदार...विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते ESI और ASI को किया गिरफ्तार

12/13/2023 11:12:44 AM

गुहला-चीका (कपिल) : हरियाणा में एक बार फिर खाकी दागदार हुई। गुहला चीका में एंटी करप्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जहां मंगलवार देर सायं रिश्वत के मामले में पुलिस के दो कर्मचारी गिरफ्तार किए गए है। थाना चीका के अंतर्गत भागल चौकी के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और ई.एस.आई. को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसमें भागल चौंकी इंचार्ज बलविंदर सिंह और हरपाल शर्मा शामिल है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार लड़ाई झगड़े के केस में से नाम निकालने के बदले में 70000 रुपए की डिमांड की थी। दोनों कर्मी 60000 पहले भी ले चुके थे। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana