ऑक्सीजन स्पोर्ट के साथ विज ने अफसरों के साथ की मंत्रणा, दफ्तर में 3 घंटे तक निपटाई फाइलें

1/30/2021 1:22:44 PM

चंडीगढ़: ऑक्सीजन स्पोर्ट के साथ दूसरे दिन सचिवालय स्थित दफ्तर पहुंचे। गृह मंत्री अनिल विज ने शहरी स्थानीय निकाय व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ मंत्रणा की। विज ने शहरी निकाय व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और उन कार्यों को तय समय में पूरा करने के आदेश दिए।

इस दौरान शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन. राय और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, एन.एच.एम. के एम.डी. प्रभजोत सिंह और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. सूरजभान कंबोज के साथ बैठक कर विभागीय मामलों पर चर्चा की। विज ने रुटीन कामों के अलावा करीब 3 घंटे तक विभागीय फाइलें भी निपटाई। वहीं वरिष्ठ आई.ए.एस. अमित झा और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने भी गृह मंत्री से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।    

Isha