विज ने दी विनेश फोगाट को नसीहत, बोले- कांग्रेस की बेटी बनने में कोई ऐतराज नहीं...चुनाव और खेल के मैदान में अंतर
punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2024 - 05:06 PM (IST)
अंबाला(अमन): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोई कहीं से भी चुनाव लड़े मुझे कोई दिक्कत नहीं है, यह उसका (विनेश फोगाट) व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि पहलवानों का आंदोलन भी राजनीतिक आंदोलन था। इसे कांग्रेस और हुड्डा परिवार ने समर्थन भी दिया था।
उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट देश की बेटी है, अगर वे कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं, तो इससे कोई ऐतराज नहीं है। विज ने आगे कहा कि चुनावी मैदान और खेल के मैदान में अंतर होता है। अगर खिलाड़ी चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो बीजेपी भी सीट से मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। इसके बाद जनता अपनी समझ से फैसला लेगी।
विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा वह दावा कर रही थी कि वह अपने दम पर सरकार में आएगी, लेकिन आज कांग्रेस को सभी 90 सीटों के लिए कैंडिडेट भी नहीं मिल रहे हैं। इस कारण से उसे वह आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी से गठबंधन करना पड़ रहा है। जनता सब जान रही है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आती है, तो यहां भी हिमाचल प्रदेश जैसे हालात हो जाएंगे, जहां कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं होंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नारायणगढ़ में CM सैनी ने दी बड़ी सौगात, 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं समेत 337 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण