गुजरात की जीत से गदगद गृह मंत्री विज, ट्वीट कर जनता को किया ग्रैंड सेल्यूट

12/8/2022 5:49:59 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): गुजरात विधानसभा चुनाव में 154 सीटों पर जीत कर नया रिकॉर्ड स्थापित करने वाली बीजेपी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद न सिर्फ गुजरात में बल्कि देशभर में बधाईयों का सिलसिला जारी हो गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी गुजरात चुनावों में भाजपा की जीत पर प्रदेश की जनता को ग्रैंड सेल्यूट किया है। 

 

 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “अपने राज्य के चुनावों में शानदार जीत दिलाने के लिए गुजरात के लोगों को ग्रैंड सैल्यूट”।

 

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जताया जनता का आभार

 

गुजरात में बीजेपी की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जनता ने रिकॉर्ड बहुमत दिया है। वह जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। सीएम खट्टर ने रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने विश्वास जताया है। मनोहर लाल ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि गुजरात के रास्ते पर बाकी प्रदेश भी चलेंगे और भाजपा को जिताएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी पर मुख्यमंत्री बोले कि आप पार्टी हवा हवाई बातें करती है, जबकि आदमपुर में भी आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई थी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Content Writer

Gourav Chouhan