विज की नाक की हड्डी का हुआ Operation, लंबे समय से चल रहे थे परेशान

3/7/2020 11:12:34 AM

चंडीगढ़ : पी.जी.आई. चंडीगढ़ में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की नाक का हड्डी का सफल आपरेशन हुआ। वह लंबे समय से नाक की हड्डी बढऩे से परेशान थे। पी.जी.आई. के नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डा. रमनदीप विर्क की देखरेख में आप्रेशन किया गया और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

रविवार तक विज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शुक्रवार को विज का कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, पूर्व विधायाक बख्शीश विर्क, गृह सचिव विजय वर्धन, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, शहरी निकाय विभाग के निदेशक अमित अग्रवाल व सी.आई.डी. के एस.पी. राजेश कालिया सहित कई लोग पहुंचे।

Isha