विज का जनता दरबार: हजारों की संख्या में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी, पुलिस को लेकर लोगों में दिखी नाराजगी

12/3/2022 3:52:59 PM

अंबाला (अमन कपूर) : एक बार फिर से हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहें है। इस मौके पर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर अम्बाला कैंट रेस्ट हाउस पहुंचे है।  

बता दें कि विज का जनता दरबार बहुत ही प्रचलित है। लोगों को विश्वास होता है कि अनिल विज उनकी समस्याओं का समाधान जरुर करेंगे। आचार संहिता लगने के कारण जनता दरबार को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाया जा रहा है। 

वहीं जनता दरबार मे जींद से आए फरियादी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बहुत जगह घूम लिया लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई। फरियादी ने सीएम खट्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नाम का सीएम बनाया हुआ है, अगर अनिल विज सीएम होते तो शिकायतों के लिए इतनी भीड़ न लगती। जबकि एक फरियादी ने अपनी धोती के रेप केस पर छह महीने से सुनवाई न होने से परेशान बुजुर्ग महिला अनिल विज के जनता दरबार में पहुंची। बुजुर्ग महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा और दूसरी तरफ पूरे परिवार को पुलिस वालों की तरफ से धमकी दी जा रही है। ऐसे में अब वह अनिल विज के जनता दरबार में पहुंची है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana