विज साहब को कोर्ट में रगड़नी पड़ेगी नाक: दुष्यंत चौटाला

5/29/2018 3:27:35 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौटाला ने एक बार फिर से विज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विज साहब ने जो मुझपर और युवाओं पर नशेड़ी होने का आरोप लगाया है। उसके लिए मै उन्हें जल्द ही कोर्ट में खड़ा करूंगा। इतने बड़े इल्जाम के लिए उन्हें कोर्ट में भी नाक रगड़नी पड़ेगी और जनता के सामने भी।

दुष्यंत ने कहा कि उन्होंने विज साहब को जवाब देने के लिए तीस दिन का समय दिया था। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अब उन्होंने विज पर मानहानि का केस करने का फैसला किया है। जिसके लिए सारे लीगल प्रोसेस तैयार कर लिए गए है। जल्द ही विज साहब को जज साहिब के आगे खड़ा करुंगा।
 



दुष्यंत ने कहा कि यदि हरियाणा में नशा आया है उसके लिए भी भाजपा सरकार जिम्मेवार है। अनिल विज ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये इल्जाम लगाया था। दुष्यंत ने 31 मई से शुरू होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पहले कोई ट्रैक्टर लेकर आया था। अब सुना है 3 जून से कोई रथ भी चला रहा है। दुष्यंत ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार इनेलो बसपा की ही होगी।

 
 

Rakhi Yadav