विज ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पाकिस्तान इसकी औलाद(VIDEO)

1/13/2020 10:47:34 AM

चंडीगढ़(धरणी): गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को पाकिस्तान का समर्थक करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की ही औलाद है। पाकिस्तान का जन्म ही कांग्रेस की बदौलत हुआ है। बच्चे से प्यार सभी को होता है इसलिए यह पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पी.एम. इमरान खान और कांग्रेस के बयान एक ही पैमाने पर चल रहे हैं चाहे अनुच्छेद 370 की बात हो,पी.ओ.के. पर कब्जा लेने की बात हो या नागरिकता संशोधन कानून की बात,सुर हमेशा एक जैसे ही बजते हैं। इनका एजैंडा जनता को भ्रमित कर देश में अशांति का माहौल बनाने का रहा है लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं।

उन्हें समझ है कि कौन सी बात देश के खिलाफ है और कौन सी हित में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नागरिकता कानून को लागू करने के लिए लोगों हेतु कैंप भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि कागजात निकालने शुरू किए जाएं जिससे लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Edited By

vinod kumar