गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान- लॉकडाउन में नियमों की ढील कोरोना केस पर निर्भर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 04:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में लॉकडाउन में ढील को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों में ढील केस न बढऩे पर निर्भर है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार कुछ परिवर्तन किए गए हैं। दुकानें खुलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी।  

हरियाणा में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में इस बीमारी के अभी तक 900 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सब का उपचार हो रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से इंजेक्शन मिल रहे हैं। विज के अनुसार अनाथ बच्चों की पहचान के लिए सभी डीसी को कहा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static