CID को लेकर चल रही खींचतान के बीच अंबाला पहुंचे CM का विज ने किया स्वागत

1/20/2020 2:36:14 PM

अम्बाला छावनी(जतिन): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रविवार एयरफोर्स  स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचने पर गृह मंत्री अनिल विज ने पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर अभिनंदन किया। इसके साथ-साथ डी.सी.अशोक कुमार शर्मा,भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार ने हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पिंजौर से हवाई मार्ग से अम्बाला छावनी एयरफ ोर्स स्टेशन पहुंचे तथा यहीं से ही वे हवाई मार्ग से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर डी.सी. अशोक कुमार शर्मा, एस.पी. अभिषेक जोरवाल, ए.ओ.सी. डी.एस. जोशी, ए.डी.सी. जगदीप ढांडा, एस.डी.एम. सुभाष चंद्र सिहाग, तहसीलदार विक्रम सिंगला, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. प्रेम, डी.एस.पी. राम कुमार, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, कैंटोनमैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा, मीडिया को-आॢडनेटर विजेंद्र चौहान व सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Edited By

vinod kumar