वरुण चौधरी और मनीष तिवारी के जीतने पर विजय बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी, लड्डू बांटकर ढोल नगाड़ों पर नाचे कांग्रेसी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी समेत विभिन्न जगह कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत का भव्य जश्न नालागढ़ रोड पिंजौर स्थित पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट के निवास स्थान पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह लड्डूओं से मीठा करवाकर ढोल नगाड़े बजा कर मनाया,जहां विजय बंसल के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचे और कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपांशु बंसल एडवोकेट ने बताया कि अंबाला लोकसभा और चंडीगढ़ लोकसभा चुनावों में विजय बंसल और उनके साथ उनके कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की जिसके फलस्वरूप भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। 

विजय बंसल ने इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दृढ़ विश्वास और कड़ी मेहनत को समर्पित करते हुए चुनावो में आमजन द्वारा दिए गए साथ,समर्थन,आशीर्वाद और स्नेह के लिए आभार प्रकट किया।इसके साथ ही आश्वस्त किया कि चुनावो के दौरान जो वायदे कांग्रेस ने किए थे उन सभी को पूरा किया जाएगा।इसके साथ ही कहा कि लोगों ने कांग्रेस की जीत पहले ही निश्चित कर दी थी क्योंकि लोग भाजपा के 10 साल के कुशासन से परेशान थे।विजय बंसल ने कहा कि एक छोटे से बुलावे पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे उसके लिए भी आभार। 

कार्यक्रम में विजय बंसल के साथ दीपांशु बंसल,हरमेश सिंह,सदरू खान,सूरजभान दहिया,मोहिंदर खोवाल गुरुपयारा,सीमा देवी पार्षद,योगेंद्र लंबू पूर्व सरपंच,आदित्य पासी,सागर सोनकर,पप्पल,सोनू, बॉबी, रोहित,सुमित्रा दहिया,निर्मला, आकाश पंडित,सुरेंद्र बंसल, गौरव बंसल,विनोद बंसल,गुरनाम,मनीष,विक्की, अजय बब्बल, रजत, गौरव, करण,शुभम,पंकज,अरमान समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static