Jhajjar: विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल मुठभेड़ में ढेर, एक इंस्पेक्टर को लगी गोली
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 07:44 AM (IST)
झज्जर : झज्जर के गांव दुजाना के पास देर रात एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संजय बिरधाना के करीबी बदमाश इंद्रपाल को झज्जर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने दुजाना गांव के पास हुई मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर राकेश को हाथ में गोली लगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुजाना मुठभेड़ के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)