...तो इसलिए सौंपा गया विकास चौधरी का शव

6/28/2019 4:08:21 PM

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): फरीदाबाद में विकास चौधरी हत्याकांड में पुलिस प्रशासन ने सुबह विकास का शव देने मना कर दिया है। जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरु हो गई। लेकिन उसके बाद पुलिस प्रशासन ने अस्पताल को छावनी में तबदील कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने ना तो किसी अस्पताल के अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। प्रशासन ने अस्पताल की स्थिति को एक तरीके से ब्लॉक कर दिया और प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

लेकिन विकास चौधरी हत्याकांड में सुत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मुख्यंत्री मनोहर की सुरक्षा कारणों के कारण परिजनों को शव नहीं सौंपा गया। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद दौरे पर हैं। जिसके लिए पुलिस प्रशासन को कहीं ना कहीं डर था कि परिजन शव समेत सड़कों पर प्रदर्शन के लिए ना उतर आएं। क्योंकि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी कल से फरीदाबाद में विकास परिजनों के साथ अस्पताल के साथ डटे हुए हैं। यानि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल ना आ जाए। जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह कोई चूक ना रह जाए।

वहीं सुत्रों की माने तो उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर फरीदाबाद से उड़ने के बाद ही विकास के परिजनों शव को सौंपा जाएगा। साथ जानकारी मिली पा रही है कि पुलिस को अंदाजा था कि अगर आज विकास के परिजनों को शव सौंपा जाता है तो वह कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री का घेराव कर सकते थे। जिससे शहर में स्थिति बदत्तर हो सकती थी। सुत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन ने हर लिहाज से स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए ऐसा कदम उठाया।

Edited By

Naveen Dalal