रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

7/21/2019 7:24:24 PM

सोहना(सतीश ): सोहना सदर थाना छेत्र के गांव खेडला में काफी समय से चल रहे रास्ता के विवाद को लेकर  एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर ख़ूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनो गुटों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों के मुताबिक काफी समय से दोनो गुटों में झगड़ा चल रहा था आज जब  वह अपने अपने हिस्से में निर्माण करने के लगे तो दोनों पक्षों में बहस हुई जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई।हमले में दोनो पक्षो के लोगो को गंभीर चोटे लगी है।सभी घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया गया।

घायलों के मुताबिक सोहन सदर थाना के गाव खेडला में करीब 2 दिन से रास्ते को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। इस झगड़े के चलते दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडे,कस्सी व जेली लेकर आ गए जहां पर एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष की महिला को धक्का मार दिया जिससे मामला गरमा गया व दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। मामले में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों ने बताया कि आज सुबह जब वह काम कर रहे थे इस दौरान दूसरी तरफ से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए उन पर हमला बोल दिया जिससे उन्हें करीब 3 लोगों को चोटें आई। उन्होंने बताया कि काफी समय से परिवार के ही लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को वो अदालत में भी जीत चुके है..लेकिन अवैध कब्जा करने वाले लोगो ने उन पर मशवरा कर हमला बोल दिया।

अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सोहना के नागरिक हस्पताल में 6 लोग घायल अवस्था में दाखिल हुए, जिनको प्राथमिक उपचार देने के बाद गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया गया है व सोहना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Isha