गर्भवती महिलाओं के लिए लिया गांव गोद, हर माह होगा फ्री इलाज

3/12/2018 11:59:44 AM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी से सटे गांव उमरावत को एक समाजिक संस्था ने गोद लिया है। संस्था का कहना है कि वे गांव की हर गर्भवती महिला का पंजीकरण करेंगी तथा गांव में साफ सफाई का खयाल रखेगी। साथ ही गांव में शिक्षा की उपयोगिता भी बतायेंगी ताकि कोई बच्चा ऐसा ना हो जो स्कूल में ना जाता हो। 

आज गांव में संस्था के सदस्यों ने पहुंचकर ना केवल इन सारी बातो के बारे में जानकारी दी। बल्कि यह भी कहा कि वे हर माह पहुंचकर ग्रामीण की गर्भवती महिलाओं की सुध लेगी। जिसके लिए एक महिला डॉक्टर को भी साथ लिया गया है। जोकि महिलाओं का निशुल्क इलाज करेंगी।

भिवानी की प्रसिद्व संस्था सोनी मल्टी हैल्थ ने आज गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए गांव उमरावत को गोद लिया है। संस्था के सदस्यों ने आज गांव में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को गर्भ अवस्था में की जाने वाली योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। वही उन्हें साफ सफाई के बारे मेें भी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि साफ सफाई हमारे जीवन के लिए काफी जरुरी है। लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव की सफाई भी की। बाद में गांव में डस्टबीन का वितरण किया गया।

साथ ही ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी दी तथा बताया कि शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है। इसलिए अपने जीवन में शिक्षा की अलख जरुर जगाए। ताकि हम तथा हमारा समाज तरक्की कर सके। उन्होंने ऐसे बच्चों को भी स्कूल तक ले जाने का संकल्प लिया जो स्कूल नही जाते। उनके माता पिता को भी बच्चों को स्कूल भेजने के बारे में जानकारी दी। 

गांव में योग क्रियाए करवाए जाने के बाद संस्था की प्रधान अंजना सोनी ने बताया कि उन्हेांने इस गांव को गोद लिया है। उनका कार्य गर्भवती महिलाओं को समय पर दवाईयां उपलब्ध हो तथा महिलाओं को समय पर इलाज मिल सकें। 

साथ ही बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए योग क्रिया अभ्यास भी बताया गया है कि ताकि उनका बच्चा जब आए तो बिल्कुल स्वस्थ हो। वही उन्होंने चिकित्सक की उपस्थिति में सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां भी फ्री दिलवाई।

वही महिला चिकित्सक डॉ अनीता अंचल भी संस्था के सदस्यों के साथ गांव में पहुंची। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं गर्भ अवस्था में समय समय पर होने वाली तकलीफो के बारे में जानकारी व उनका निदान बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं का इलाज व टैस्ट निशुल्क करवाने के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि हर माह की 9 तारीख को वो इलाज व अन्य जरुरी टैस्ट फ्री करती हेै। 

अब देखने वाली बात यह है कि संस्था के यह प्रयास कितने कारगर होंगे। फिलहाल संस्था द्वारा किए गए प्रयास काफी सराहनीय दिख रहे है। अगर सोनी मल्टी हैल्थ संस्था की तरह हर संस्था एक एक गांव इसी प्रकार से गोद ले लें तो हरियाणा के हर गांव में ना केवल साक्षर होगा बल्कि जज्चा बच्चा भी सुरक्षित होगा।