सुभाष बराला का लगातार दूसरे दिन हुआ विरोध, ग्रामीणों ने जिले सिंह को घेरा

5/5/2019 1:57:06 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का लगातार दूसरे दिन भी विरोध जारी है। आज गांव बलियावाला में लोगों ने बराला के काफिले को काले झंडे दिखाए। विरोध कर रहे लोगों को देख बराला को उल्टे पांव लौटना पड़ा। वहीं मौके पर बराला के भतीजे जिले सिंह को लोगों ने घेर लिया। जिसके बाद जिले सिंह मौके पर लोगों को शांत करने की कोशिश करते दिखे।

बताया जा रहा है कि विरोध कर रहे लोग सैनी समाज से हैं, जो काफी नाराज थे। गांव में कुछ समय पहले हुए विवाद के दौरान बराला द्वारा केवल एक पक्ष के लोगों की सुनवाई करने से वे लोग खफा थे। वहीं आज जब सुभाष बराला गांव में वोटों की अपील करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध जताया।

Shivam