पानी की समस्या के चलते ग्रामीण परेशान, कई किलोमीटर दूर पानी लाने को मजबूर

6/21/2020 4:37:47 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गांव रूखी में पिछले कई महीनों से पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पानी की समस्या के चलते ग्रामीण कई किलोमीटर दूर खेतों से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों की माने तो गांव में तीन दिन में एक बार दो घंटे के लिए पीने के पानी की सप्लाई होती है, लेकिन सप्लाई का पानी भी खारा हो चूका है। 

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी उनके गांव में पिछले कई महीनों से पीने के पानी की समस्या चली आ रही है। पानी की समस्या के चलते कई बार अधिकारियों से लेकर नेताओ व मंत्रियों के इलावा गांव में लगने वाले जनता दरबार वाले अधिकारियों से भी मिल कर अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन भी दे चुके है लेकिन आज तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

उसके बावजूद भी गांव की महिलाएं अपना घर का दूसरा काम छोड़ कर कई-कई किलोमीटर दूर गांव के खेतों में बने नलकों व ट्यूबलों से पानी लाना पड़ता है जिस के चलते अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कई बार तो कई कई घंटो का इंतजार करना पड़ता है। गांव में तीन दिन में एक बार दो घंटे के लिए पीने के पानी की सप्लाई होती है लेकिन सप्लाई का पानी भी खारा हो चूका है जिस के चलते ग्रामीण पीने का पानी खरीद कर पीने को मजबूर है। अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे है। 

Edited By

Manisha rana