Asian Games trials: सेमीफाइनल में हारी विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने 6-4 से हराया...
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 05:30 PM (IST)
दिल्ली (कमल कंसल) : ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए ट्रायल दे रही हैं। 53 किलो भार वर्ग में लगातार दो राउंड जीतने के बाद वो सेमीफाइनल मैच हार गईं। मीनाक्षी ने उन्हें 6-4 से हराया। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी ने पिछले महीने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
विनेश का पहला मुकाबला ज्योति सिहाग से हुआ, जिसमें उन्होंने ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला नीशू से हुआ, जिसे उन्होंने 7-6 से जीता।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)