बृजभूषण के बयान पर विनेश फोगाट के ससुर का तीखा पलटवार, बोले- जनता सच जानती है, WFI ट्रायल करवाए
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:09 PM (IST)
जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद में विनेश फोगाट विवाद गरमा गया है। बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बयान के बाद रायता फैल गया, जिस पर पहलवान विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने जोरदार जवाब दिया है। राजपाल राठी ने कहा, बृजभूषण तो कहने को कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन सचाई जनता जानती है। विनेश फोगाट के पक्ष में जो सबूत हैं, वह पूरे देश को पता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विनेश फोगाट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। “WFI को ट्रायल करवाना चाहिए। विनेश कोई स्पेशल कोटा या एंट्री नहीं मांग रही हैं। वह ओपन ट्रायल के जरिए अपना स्थान बनाना चाहती हैं।”

WFI के नोटिस पर राजपाल राठी ने तंज कसते हुए कहा, “WFI तो कुछ भी कह सकता है। इन्होंने WADA और NADA पर भी सवाल उठाए थे, लेकिन दोनों ने विनेश को क्लीन चिट दे दी। WFI अपनी मनमर्जी के कानून बना रही है, जिसे विनेश पर थोपा जा रहा है।”
कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल हुए राजपाल राठीइस दौरान राजपाल राठी जींद शहर में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विनेश फोगाट के समर्थन में नारे लगाए। राजपाल राठी के इस बयान के बाद जींद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)